June 3, 2026

राजधानी में मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, अपचारी आरोपी गिरफ्तार

deh

रायपुर। राजधानी से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 13 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।मामला मौदहापारा इलाके का है।


जानकारी के मुताबिक मासूम के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है कि उनके पड़ोस में रहने वाले लड़के ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस ने अपचारी को गिरफ्तार कर, उसके खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

गौरतलब है, प्रदेश में आए दिन मानवता को शर्मसार करने वाली ऐसी घटना सामने आती रहती है। पुलिस प्रशासन के कड़ाई के बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं।


You may have missed