April 19, 2026

सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी आज, लेकिन अभी तक नही सुलझी मौत की गुत्थी

sushant3

भारतीय फिल्म अभिनेता, थियेटर और टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की सोमवार को बरसी है। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक धारावाहिक में काम किया, लेकिन उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली।


इसके बाद उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव मिलना शुरू हुए। उनकी पहली फिल्म ‘काय पो छे!’ थी, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई। ‘काय पो छे’ के बाद सुशांत सिंह राजपूत ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। फिल्म सफल रही और सुशांत का फिल्मी कॅरियर परवान चढ़ गया।

2016 में आई प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की आत्मकथा ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। सुशांत सिंह राजपूत ने कुल 12 प्रसिद्ध फिल्मों और दो प्रसिद्ध टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया। अपने व्यावसायिक जीवन के चरम वर्षों में, केवल 34 वर्ष की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया।

उन्हें मुंबई (बांद्रा) स्थित अपने घर में मृत पाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार संभावित है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके इस कदम का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, परंतु प्राथमिक सूचना इस बात का संकेत देती है कि वे अपने जीवन के अंतिम छ: महीनों से अवसादग्रस्त थे। लेकिन सवाल ये खड़ा होता है कि आखिरकार पाँच-जाँच एजेंसियां बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की पहेली सुलझाने में अब तक कामयाबी क्यों हासिल नहीं कर पाई है।


You may have missed