माँ की कोरोना से हुई मौत तो बेटे ने सदमे में लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में कहा- माँ की सेवा करनी है
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में सामने आई है। नागपुर के एमआईडीसी इलाके में रहने वाले एक युवक ने मां का कोरोना से निधन होने के बाद सुसाइड कर लिया। 23 वर्षीय युवक की मां की कुछ समय पहले कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई थी।


पुलिस के अनुसार, मां के जाने से दुखी युवक ने कथित तौर पर फांसी लगा ली। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने मां की सेवा करने की बात कही।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक के पस इंजीनियरिंग डिग्री थी। कोरोना से मौत होने से पहले युवक की मां घर से ही मेस चलाती थीं और दो कमरों को भी किराए पर उठा रखा था। कोरोना की दूसरी लहर में युवक की मां भी महामारी की चपेट में आ गई थीं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, ”पिछले महीने युवक की मां का निधन हो गया। इससे युवक काफी दुखी रहने लगा। उसने रविवार दोपहर को कमरे के पंखे से लटककर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उस नोट में युवक ने लिखा है कि वह अपनी मां की सेवा करना चाहता है।”

