खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘मेंन गेट बंद बड़ुवे’ के रिलीज होते ही मचा रहा धमाल, देखें वीडियो
भोजपुरी (Bhojpuri) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना ‘मेंन गेट बंद बड़ुवे’ (Main Gate Band Baduwe) खूब धूम मचा रहा है।


गाना खेसारी के साथ अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने गाया है। दोनों की सिंगिंग केमेस्ट्री दर्शकों को कमाल लग रही है। यही कारण है कि वीडियो रिलीज होते ही लाखों व्यूज ले चुका है और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।
खेसारी (Khesari) लाल यादव का नया गाना ‘मेंन गेट बंद बड़ुवे’ शिवशक्ति फिल्म्स (ShivShakti Films) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और कुछ ही घंटों में गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया। गाने ने बहुत कम वक्त में 1 लाख से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।
गाने में खेसारी लाल हमेशा की तरह स्टाइलिश अंदाज में लाल शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक्ट्रेस भी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उनकी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अदाओं को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
इस सुपरहिट गाने को लिखा है अखिलेश कश्यप और अभय सम्राट ने जबकि गाने का म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने। गाने के वीडियो डायरेक्टर सुशांत सिंह और कुमार चंदन हैं। इस बवाल गाने में खेसारी और अंतरा सिंह खूब धूम मचाते दिख रहे हैं।

