April 17, 2026

बदमाशों ने बीच बाजार एक व्यापारी पर की ताबरतोड़ फायरिंग, वारदात का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

IMG-20210615-WA0011

राजस्थान : सोमवार को कोटा जिले में बाजार के बीच में भरी दोपहरी में एक व्यापारी पर फायरिंग की गई. ये तो व्यापारी की किस्मत थी कि गोली उसे नहीं लगी. शहर के छावनी इलाके की सब्जी मंडी में हुई इस घटना के बाद दहशत का माहौल पैदा हो गया है. इस घटना की सूचना मिलते ही गुमानपुरा पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए थे.ये पूरी घटना बाजार में लगे कैमरे में कैद हो गई है. इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


कोटा की सब्जी मंडी में कैलाश मीणा की दुकान है. वो यहां शहर के बल्लभबाड़ी इलाके में रहते हैं. सोमवार की दोपहर वो रोज की तरह ही अपनी दुकान पर बैठे थे. तभी अचानक 2 बाइक पर 6 बदमाश आए. उसमें तीन बदमाश दूर खड़े थे. तभी उसमें से एक बदमाश ने कैलाश मीणा को दुकान से बाहर आने के लिए कहा

जैसे ही कैलाश मीणा दुकान से बाहर आए तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. मीणा पर पांच फायर किए गए, लेकिन निशाना चूक गया. जिस कारण मीणा की जान बच गई.आस-पास के लोगों ने जैसी ही फायरिंग की आवाज सुनी तो वो बहार आने लगे. बदमाशों ने जब लोगों को इकठ्ठा होता देखा तो वो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. थाना अधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है. फिलहाल फायरिंग के कारणों का पता नहीं चला है. मीणा ने किसी के साथ दुश्मनी होने से इनकार किया है.


You may have missed