जब नन्हें किसान ने खेत में किया ऐसा काम, वीडियो देख लोग कर रहे तारीफ
देशभर में बारिश के दिनों में खेत की बुआई की जाती है। इसके लिए खेत में हल चलाकर खेत को तैयार किया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी धान की खेती की जा रही है। किसान दिल लगाकर धान की खेती करने में जुटे हैं। इस बीच में सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है।


Budding Farmer
अन्नदाता☺️☺️👌 pic.twitter.com/XRwdsQ5oxb
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) June 14, 2021
इसमें एक नन्हा किसान अपने पिता के साथ खेत पर आया है और वह पिता से खेती सीख रहा है। ये अपने पिता की मौजूदगी में खेत में हल चला रहा है। सोशल मीडिया पर लोग नन्हें किसान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

