April 19, 2026

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : इन तीन जिलों के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोलने का आदेश स्थगित

IMG_20210615_095135

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) खोलने के अपने आदेश को स्थगित कर दिया है. इस बाबत तीरथ सिंह रावत सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, ‘चारधाम यात्रा को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट (Nainital High Court) में सुनवाई चल रही है। 16 जून के बाद राज्य सरकार यात्रा खोलने पर फिर से विचार करेगी।


बता दें कि इससे पहले सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को जिलास्तर पर अनुमति दी गई थी, लेकिन आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी थी। सरकार ने जिन जिलों को यात्रा की अनुमति दी थी उनमें चमोली जिले के यात्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन, रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ धाम के दर्शन और उत्तरकाशी जिले के यात्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम के दर्शन करने का नियम बनाया था। हालांकि सरकार ने अब आदेश स्थगित कर दिया है।

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने 15 से 22 जून तक कुछ छूट के साथ कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार द्वारा दी गई छूट के तहत राजस्व कोर्ट में 20 केस तक की सुनवाई हो सकेगी। इसके अलावा, शादी और अंत्येष्टि में 50 लोगों की संख्या को अनुमति दी गई है 

ऑटो को चलाने की अनुमति दी गई है. 16, 18 और 21 जून को परचून, जनरल मर्चेंट की दुकानों के साथ ही शराब समेत अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान भी खोले जाएंगे। इन दुकानों को खोलने का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रखा गया है।

इसके अलावा, फल, सब्जी डेयरी और मिठाई की दुकानें रोज खुल सकेंगी। इन दुकानों की टाइमिंग भी सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगी। इसके अतिरिक्त 16 और 21 जून को स्टेशनरी और किताबों की दुकानें भी खुली रहेंगी।


You may have missed