Viral Post: पूरे शरीर पर मिट्टी लगाकर धूप में बैठ गयी उर्वशी रौतेला, जाने आखिर क्यों
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उर्वशी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के साथ अक्सर अपनी हॉट और सेक्सी फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है।



दरअसल उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मिट्टी से नहाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वो काफी अलग अवतार में नजर आ रही हैं.

फोटो को शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा कि, “माई फेवरेट मड बाथ स्पा, मड थैरेपी। शरुआती दौर में क्लियोपेट्रा को ये स्नान बहुत पसंद था और अब मुझे है। उन्होंने बताया कि, मड थेरपी अब भी अशुद्धता को बाहर करती है, त्वचा को मुलायम बनाती है और सर्कुलेशन बेहतर करती है और दर्द में आराम देती है।

