May 1, 2026

आपस में झगड़ रहे दोस्तों को समझाइश देना युवक को पड़ा महंगा, युवक पर किया चाकू से प्राणघातक हमला

chakuuu

गरियाबंद। आपस में झगड़ रहे दोस्तों को शांत कराने गए युवक को बीच-बचाव करना महंगा पड़ गया। आपस मे झगड़ रहे दोस्तों में से एक ने युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


यह मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। छुरा के आवास पारा निवासी संतु निषाद सोमवार शाम तकरीबन साढ़े 7 बजे शराब भट्टी के पास से गुजरते हुए काम से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उन्हें राहुल नेताम नामक युवक को अपने दोस्तों के साथ गाली गलौच करते देखा।

उसने राहुल को समझाने की कोशिश की मगर राहुल ने दोस्तों से झगड़ना छोड़कर अपने पास रखे चाकू से संतु पर ही हमला बोल दिया। राहुल, संतु निषाद पर चाकू से प्राणघातक हमला कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जख्म गहरा होने कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा के लिए रायपुर रिफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी राहुल नेताम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू की।

मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपरोक्त कार्यवाही में छुरा थाना प्रभारी संतोष भुआर्य, सहायक उप निरक्षक श्रवण विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक हीरालाल चंद्राकर, आरक्षक नरेन्द्र साहू, हरिहर साहू, दयानंद गौर, ललित नेताम, अशोक मिज की सराहनीय भूमिका रही।


You may have missed