October 10, 2026

रामायण के एक और किरदार ने दुनिया को कहा अलव‍िदा, नहीं रहे रामायण के सुमंत

IMG-20210616-WA0004

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर चंद्रशेखर का 98 की उम्र में निधन हो गया है. वह टीवी शो रामायण में आर्य सुमंत का किरदार निभाकर काफी सुर्खियों में आए थे. चंद्रशेखर का निधन आज सुबह 7 बजे हुए. आज कभी भी उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.


बता दें कि चंद्रशेखर 250 फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी पहली फिल्म बतौर हीरो थी सुरंग जो 1953 में रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह फिल्म गेटवे ऑफ इंडिया, फैशन(1957), बरसाद की रात(1960) जैसी कई फिल्मों में नजर आ तुके हैं.

उन्होंने एक्टिंग के अलावा कई फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट की थी. उनकी सुपरहिट म्यूजिकल फिल्म चा चा चा (1964) काफी पसंद की गई थी. इस फिल्म के जरिए हेलन पहली बार बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं,

इसके अलावा चंद्रशेखर साल 1985 से लेकर 1996 तक सिंटा(सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) के प्रेसिडेंट के तौर पर भी काम कर चुके हैं. चंद्रशेखर, टीवी एक्टर शक्ति अरोरा के दादा जी भी हैं. शक्ति कई बार अपने दादा जी के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं.


You may have missed