पेट्रोल-डीजल की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जाने क्या है आपके शहर में दाम
नई दिल्ली। एक दिन की स्थिरता के बाद आज यानी बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हो गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल को आज फिर महंगा कर दिया है। लगातार महंगा हो रहा पेट्रोल इस समय कुछ शहरों में 107 रुपये लीटर के पार बिक रहा है। बता दें कि आज पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर तो वहीं, डीजल की कीमत में 13 पैसे तक की तेजी आई है। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.66 रुपये और डीजल का दाम 87.41 रुपये है।


इन शहरों 105 रुपये के पार हुआ पेट्रोल
– राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 107.79 रुपये और डीजल 100.51 रुपये प्रति लीटर
– मध्यप्रदेश के अनूपनगर में पेट्रोल 107.43 रुपये और डीजल 98.43 रुपये प्रति लीटर
– रीवा में पेट्रोल 107.07 रुपये और डीजल 98.10 रुपये प्रति लीटर
– भोपाल में पेट्रोल 104.85 रुपये और डीजल 96.05 रुपये प्रति लीटर
– परभणी में पेट्रोल 105.16 रुपये और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर
महानगरों में पेट्रोल-डीजल का रेट
– दिल्ली में पेट्रोल 96.66 रुपये और डीजल 87.41 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 102.85 रुपये और डीजल 94.84 रुपये
– कोलकाता में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 90.25 रुपये
– चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 97.91 रुपये और डीजल 92.04 रुपये पर

