April 19, 2026

बड़ा हादसा: ट्रेलर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत एक घायल

IMG_20210618_193315

जयपुर। भांकरोटा इलाके में अजमेर हाईवे पर बीती देर रात एक ट्रेलर में तेजगति कार जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चौथा साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर में घुसी कार को बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों वाहनों को सडक़ से हटवाया।


थानाधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब डेढ़ बजे अजमेर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के सामने हुआ। घटनाक्रम के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता पंकज निहालवानी, सुमित, बाबू खां और कीरत स्वामी कार से अजमेर की ओर से जयपुर आ रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। तभी हाईवे पर डीपीएस स्कूल के सामने आगे चल रहे एक ट्रेलर में कार पीछे से जा घुस गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार चारों जने बूरी तरह फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार चारों जनों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और गंभीरावस्था में अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पंकज, सुमित व बाबू खां को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल कीरत को इलाज के लिए भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि लग्जरी कार में एयरबैग लगे थे, लेकिन उसके बाद भी तीनों युवकों की मौत हो गई।


You may have missed