Raipur News : घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली पति पत्नी की लाश..पुलिस कर रही मामले की जांच
रायपुर: राजधानी रायपुर में उरला के बेन्द्री रोड चंद्रा स्कूल के सामने एक घर मे पति-पत्नी ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है।


आपको बता दे कि पति पुरूषोत्तम वैष्णव और उसकी गर्भवती पत्नी का घर में शव लटका हुआ मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी।
मृतक नवदंपति पिछले 2 सालों से किराये के मकान में निवासरत थे। फिलहाल उरला थाना पुलिस को मौके पर किसी प्रकार का कोई सुसाइडल नोट बरामद नही हुआ है।
आस-पास के रहवासियों ने बताया कि 2 दिन से घर बंद होने था जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। फिलहाल खुदकुशी का कारण अज्ञात है, उरला थाना पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

