चॉकलेट देने के बहाने 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हैवान ने किया मर्डर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Murder after raping a girl on the pretext of giving chocolates:
नयागढ़: ओडिशा के नयागढ़ में एक 6 साल की बच्ची का रेप करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 22 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में भारी जन आक्रोश फैल गया है।


मिली जानकारी के अनुसार- बच्ची 12 जून को अपने घर से लापता हो गई थी। परिवार ने उसी दिन बनिगोछा पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि चार दिन बाद उसका शव गांव के पास मिला। पुलिस ने कहा कि जिस गांव में ये घटना हुई, वहां केवल 10 घर हैं।
साथ ही कहा कि पूछताछ करने पर आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ रेप करने और उसकी हत्या करने की बात कबूल कर ली है। इसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद यौन उत्पीड़न था।
साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने ले गया और रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। गांववालों को उस पर शक होने लगा, क्योंकि वो अक्सर स्थानीय बच्चों के साथ देखा जाता था और बच्चों को अपने स्मार्टफोन पर तस्वीरें दिखाता था और अक्सर उनके साथ खेलता दिखता था।
इससे पहले 14 जून को महाराष्ट्र के नागपुर में एक सात साल की बच्ची से स्कूल में रेप का मामला सामने आया था. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स पर आरोप है कि उनसे स्कूल के टॉयलेट में सात साल की बच्ची के साथ रेप किया।

