April 19, 2026

Whatsapp में जल्द आने वाले है ये 5 जबरदस्त फीचर्स, जानिए इससे जुड़ी पूरी खबर

WHATSAPPPP

Whatsapp यहां कई सारे अपकमिंग फीचर्स पर काम कर रहा है जिसे वो जल्द ही एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकता है। कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि, वो अपने Disappearing मैसेज फीचर को भी एक्सपैंड कर रहा है और इसमें व्यू वन्स ऑप्शन को भी जोड़ेगा। कंपनी यहां वॉट्सऐप के वेब वर्जन को भी कॉलिंग फीचर दे सकती है। कंपनी के हेड विल काथकार्ट ने हाल ही में मल्टी डिवाइस सपोर्ट का खुलासा किया था जो जल्द ही यूजर्स को मिल सकता है।


सबसे पहले फीचर की अगर बात करें तो ये है Disappearing मोड. कंपनी इस फीचर को
एक्सपैंड कर सकती है। WaBetaInfo रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने पुष्टि की है कि, वॉट्सऐप Disappearing मोड को पेश कर सकता है जिसकी मदद से आपको हर चैट थ्रेड्स Disappearing मैसेज इनेबल करने का परमिशन मिलेगा।

फिलहाल आपको Disappearing फीचर को मैनुअली टर्न ऑन करना होता है और वो भी हर चैट के लिए। एक बार इनेबल करने के बाद, ये मैसेज को कुछ समय पर डिलीट कर देता है। कंपनी ने हालांकि इसको लेकर ये नहीं बताया है कि, यूजर्स को टाइमर ऑप्शन मिलेगा या नहीं।


You may have missed