July 21, 2026

जबरा फैन : रायपुर का ये ऑटो वाला है मिथुन चक्रवर्ती का जबरा फैन, जो करता है मिथुन की दिन रात पूजा

IMG_20210618_203425

रायपुर के कृष्णा नायक को मिथुन कृष्णा के नाम से भी लोग जानते हैं। पेशे से ऑटो चलाने वाले कृष्णा के लिए सब कुछ बॉलीवुड मिथुन चक्रवर्ती ही हैं। इनके ऑटो में जहां नजर जाएगी मिथुन चक्रवर्ती ही नजर आएंगे। घर पर हर दीवार पर मिथुन की ही तस्वीरें हैं। 16 जून बुधवार को अपने घर के बच्चों के साथ मिलकर कृष्णा ने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का जन्मदिन भी सेलीब्रेट किया।


कृष्णा ने बताया कि इस बार लॉकडाउन की वजह से उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। इसलिए छोटा केक लेकर ही जन्मदिन मनाया। पिछले साल केक भी बड़ा था और घर मिथुन चक्रवर्ती के जन्मदिन की पार्टी भी बड़ी थी। रायपुर के WRS कॉलोनी की बस्ती में रहने वाले कृष्णा को मिथुन के स्टाइल में ही रहना, कपड़े पहनना, हेयर स्टाइल रखना बेहद पसंद है।

हर फिल्म देखी दसियों बार, मिथुन जैसे ही सिलवाते हैं कपड़े
मिथुन ने अपनी हिट फिल्मों में जो कपड़े पहने हैं, वैसे ही कपड़े कृष्णा ने सिलवा रखे हैं। मिथुन की तस्वीर लेकर पहुंच जाया करते थे दर्जी की दुकान पर हू ब हू उसी डिजाइन के पेंट और शर्ट सिलवा लेते हैं। लाल, पीले और सफेद रंग के ऐसे ही खास ड्रेस कृष्णा के पास हैं। मिथुन की ही स्टाइल में तस्वीरें खिंचवाते हैं। घर की दीवार पर जितनी तस्वीरें कृष्णा के घर वालों और भगवान की नहीं उससे कहीं ज्यादा एक्टर मिथुन की हैं।

मिथुन से मिलाने के नाम पर लोगों ने ले लिए पैसे
कृष्णा ने बताया कि पिछले 20 सालों से वो मिथुन के बिग फैन की लाइफ जी रहे हैं। मगर आज तक कभी ये मौका नहीं मिल पाया कि सीधे फैन की स्टार से मुलाकात हो पाए। कई बार दोस्तों के साथ मिलकर प्लान बनाया कि मुंबई या कोलकाता जाएंगे।

पैसे भी जमा किए मगर इन्हें छोड़कर दोस्त-यार इनके पैसों पर ही मुंबई घूम आए मगर कृष्णा को मुंबई जाने का मौका नहीं मिला। लोगों ने कहा कि कुछ रुपए दे दो मिथुन से मिलवा देंगे कृष्णा ने कभी 2 हजार कभी 5 हजार भी दिए मगर बात नहीं बनी। अब भी इनकी यही तमन्ना है कि कुछ मिनटों के लिए ही सही मगर मिथुन चक्रवर्ती से एक बार मुलाकात हो जाए।


You may have missed