June 3, 2026

राजधानी में महिला ने काटी धारदार हथियार से अपने हाथ की नस..खून बहने से हुई मौत

IMG_20210619_200519

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने धारदार चाकू से गर्दन और हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौका-ए-वारदात से सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण अब तक अज्ञात है।


पढ़िए पूरी खबर–
पुलिस के मुताबिक महिला 2014 से अभनपुर में पढ़ा रही थी। गिरधारी देवांगन के घर में किराये से रहती थी। कुछ दिन पहले ही महिला कोरोना पॉजिटिव पाई थी। इसके बाद वह अपने मायके खैरागढ़ चली गई थी।

परिजनों के मुताबिक वहां से स्वस्थ होने के बाद महिला को आज दोपहर 12 बजे खैरागढ़ से रायपुर लेकर आए थे। इसके कुछ समय बाद ही भाई मां और भाभी को अपनी बहन के पास छोड़कर खुद खैरागढ़ चला गया था। इसी बीच वह इस खतरनाक कदम को उठाई है. परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। देर शाम होने के कारण मृतका का पोस्टमार्मट कल होगा। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस एक-एक पहलू को लेकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

बता दें कि अभनपुर के वार्ड क्रमांक 7 में स्थित गिरधारी लाल देवांगन के घर पर ये तीसरी सुसाइड है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसके पहले भी दो लोगों ने उसी मकान में आत्महत्या की थी। इसमें से एक युवक भी शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


You may have missed