टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ की संध्या ने ‘बेदर्दी से प्यार का’ गाने पर किया डांस, वीडियो हो रहा वायरल
दीया और बाती हम’ सीरियल में संध्या बींदणी का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने ‘बेदर्दी से प्यार का’ गाने पर डांस किया है। इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।


View this post on Instagram
दीपिका सिंह ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वो जुबिन नौटियाल के हाल ही में रिलीज हुई गाने ‘बेदर्दी से प्यार का’ पर स्लो मोशन वॉक कर रही हैं और फिर अचानक डांस करने लगती हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने पसंद किया है।
View this post on Instagram
इससे पहले उन्होंने ‘ताउते’ तूफान में टूटे हुए पेड़ों के बीच बारिश में भीगते हुए फोटोशूट कराया था तो वो जमकर ट्रोल हुई थीं। कुछ महीने पहले देश के कई हिस्सों में ताउते तूफान ने तबाही मचाई थी। कहीं पेड़ टूटकर गिर गए थे तो कहीं सड़कों पर पानी भर गया था।
View this post on Instagram
इस स्थिति को देखकर हर कोई लोगों की सुरक्षा की कामना कर रहा था, लेकिन इसी बीच दीपिका का एक वीडियो सामने आया। उन्होंने टूटे हुए पेड़ों के बीच ना सिर्फ फोटोशूट कराया, बल्कि बारिश में भीगते हुए डांस भी किया। ऐसे में वो ट्रोल के निशाने पर आ गई थीं।

