Nusrat Jahan : एक्ट्रेस नुसरत जहां ने बेबी बंप के साथ पोज देते हुए शेयर की पहली तस्वीर
मुंबईः Nusrat Jahan Baby Bump: तृणमूल कांग्रेस सांसद और बंगाली सिनेमा की एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में हैं. एक्ट्रेस और उनके पति निखिल जैन (Nikhil Jain) के बीच का मनमुटाव अब सबके सामने आ चुका है.



हाल ही में निखिल जैन ने नुसरत जहां के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की ओर इशारा किया था और अपने परिवार में दरार को भी पब्लिक कर दिया. नुसरत और निखिल लंबे समय से अलग-अलग रह रहे हैं. दोनों की शादी टूटने की कगार पर है. इस बीच नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने बेबी बंप (Nusrat Jahan Baby Bump) के साथ पोज करती नजर आ रही हैं.

नुसरत जहां अपनी इस तस्वीर के चलते एक बार फिर चर्चा में हैं. फोटो शेयर करते हुए नुसरत जहां ने कैप्शन में लिखा है – ‘दयालुता सब बदल देती है.’ एक्ट्रेस के यह फोटो शेयर करते ही यूजर उन्हें ट्रोल करने में जुट गए हैं और अजीबो-गरीब सवाल कर रहे हैं.

एक यूजर ने नुसरत जहां की फोटो पर कमें करते हुए उनसे पूछा- ‘दयालुता सब बदल देती है.’ एक्ट्रेस के यह फोटो शेयर करते ही यूजर उन्हें ट्रोल करने में जुट गए हैं और अजीबो-गरीब सवाल कर रहे हैं.

एक यूजर ने नुसरत जहां की फोटो पर कमें करते हुए उनसे पूछा- ‘क्या मिला बेवफाई करके.’ वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- ‘बच्चा किसका है?’ एक और यूजर ने कमेंट किया- ‘आपके पास कौन सी दयालुता है?’

