April 28, 2026

कांग्रेस नेता को ट्रैफिक जवान के साथ बदसलूकी और धक्का मुक्की करना पड़ा भारी..वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ FIR

IMG_20210620_111254

बिलासपुर: कांग्रेस नेता ने सरेआम ट्रैफिक जवान से बदसलूकी की है। कांग्रेस नेता ने ट्रैफिक जवान के मोबाइल छीन देख लेने की धमकी भी दी है। रेलवे क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस नेता मोती थारवानी ने सरेआम ट्रैफिक जवान से धक्का मुक्की कर दी।


इस दौरान जवान मोती थारवानी को नियम कायदों का हवाला देता रहा। लेकिन कांग्रेस नेता ने कई बार ट्रैफिक जवान को धमकाया। पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज की गई है।


You may have missed