सनी लियोन का ग्लैमरस अंदाज हुआ वायरल, गुलाबी साड़ी पहने बोटिंग का मजा लेते दिखाई दी सनी
एक्ट्रेस सनी लियोनी (Actress Sunny Leone) अपने हॉट बोल्ड लुक (Hot bold look) के चलते सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इसी क्रम में सनी ने एक और पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो कि इस समय सुर्खियों में बना हुआ है. अपने इस लेटेस्ट पोस्ट में सनी नाव पर बैठकर बोटिंग का मजा लेते हुए दिखाई दे रही हैं. इस दौरान सनी का खूबसूरत अंदाज भी देखने लायक है.


सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसे उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. हैरानी वाली बात ये है कि सनी इसमें हॉट पिंक कलर की साड़ी और चूड़ी पहन कर बोटिंग कर रही हैं. सनी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “परफेक्ट क्लिक पाने के लिए कुछ भी”
View this post on Instagram
वीडियो में आप देखेंगे कि परफेक्ट क्लिक पाने के लिए सनी पोज भी दे रही हैं. उनके इस वीडियो पर फैन्स की ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया आ रही है. एक यूजर ने एक्ट्रेस की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “आप हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं”. बता दें, वीडियो को कुछ ही देर में 4 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.

