October 28, 2026

देह व्यापार का खुलासा : व्हाट्सएप के जरिए होती थी ऑनलाइन कॉल गर्ल की डील और सप्लाई.. ऐसे हुआ खुलासा

sexxx

नोएडा: पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन कॉल गर्ल सप्लाई कर के सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये लोग व्हाट्सएप के माध्यम से डील करके कॉल गर्ल सप्लाई करते थे। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


नोएडा पुलिस की एएचटीयू टीम ने व्हाट्सए के जरिए डील ऑनलाइन डील कर कॉल गर्ल सप्लाई कर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज इन दोनों को सी-81 सेक्टर 56 के गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया की हम लोग व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से लोगों से बात करके डील होने के बाद गाड़ी के माध्यम से लड़कियों को ग्राहकों के पास होटल या मकान में पहुंचा कर आते थे।

ग्राहकों से इसके बदले 5 हजार से लेकर 20 हजार रुपए तक वसूली की जाती थी, वहीं लड़कियों को इसमें से 1500 प्रति ग्राहक दिया जाता था, पुलिस को इनके कब्जे से घटनाओं प्रयुक्त की जाने वाली एक कार, मोबाइल फोन और 24930 नगद रुपए बरामद हुए हैं।


You may have missed