July 20, 2026

CG में हादसा: होटल की दीवार से जा टकरायी तेज रफ्तार कार, हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

PENDRA

कोरिया/पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में आज एक कार बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गयी।


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार कार होटल की दीवार से जा टकरायी, जिसके बाद दोनों युवकों की मौत हो गयी। ये घटना गौरेला थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास की बतायी जा रही है। दोनों मृतक मध्यप्रदेश के अनूपपुर के बताये जा रहे है। देर रात दोनों अपने एक अन्य साथी को गौरेला स्टेशन पर छोड़ने के बाद कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे ढाबे की दीवार से जा टकराई। दोनों मृतक की पहचान अनूपपुर जिले के वेंकटनगर निवासी अमित गुप्ता और मोनू केशरवानी के रूप में हुई है।


You may have missed