भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के इस वीडियो ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, देखे वीडियो
भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की खूबसूरती और एक्टिंग के लोग दीवाने हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. अपने फैंस के लिए वो कभी अपने फोटो और कभी वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.


View this post on Instagram
इस इंस्टाग्राम वीडियो (Instagram Video) में अक्षरा बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) के लेटेस्ट गाने ‘पानी-पानी’ पर अपनी कमर ऐसे हिला रही हैं कि लोग दीवाने हुए जा रहे हैं. तीन दिन पहले पोस्ट किए इस वीडियो को फैंस ने इतना वायरल कर दिया है कि इसे 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही 134000 लाइक्स मिल गए हैं. लाल साड़ी में अक्षरा सिंह के ठुमकों को देखने के बाद फैंस तारीफ पे तारीफ कर रहे हैं.

