July 21, 2026

गोविंदा के गाने पर साड़ी पहनकर ठुमके लगाती महिला का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचा रहा धमाल

IMG_20210622_185645

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार लोग अपने टैलेंट, डांसिंग, सिंगिंग स्किल्स को दिखाते हुए भी वीडियो बनाते हैं जिन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं. ऐसे ही एक महिला के डांस टैलेंट पर लोग फिदा हो रहे हैं. ये लेडी साड़ी पहनकर जिस अदा से देसी डांस करती हैं उसे देखकर हर कोई उनका फैन हो गया है.


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला के डांस वीडियो हंगामा मचा रहे हैं. ये लेडी जिस मस्ती और अदा से डांस करती हैं उसे देखकर लोग दीवाने हो रहे हैं. इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वो देसी अंदाज में छत पर कैमरे के सामने जलवे बिखेर रही हैं.

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के मशहूर सॉन्ग ‘मखना’ (Makhna) पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर भाभी ने लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने गोविंदा के डांस स्टेप हूबहू कॉपी करने की कोशिश की. मस्ती से ठुमके लगाती इस महिला पर से लोगों की निगाहें ही नहीं हट रही हैं. साड़ी में भी वो जिस अदा से कमर मटका रही हैं वो देखने लायक है.


You may have missed