April 18, 2026

BREAKING : स्कूल खोलने को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान आया सामने

school open

रायपुर। कोरोना संकट काल के दो दौर से देश के साथ छत्तीसगढ़ भी गुजर चुका है। कोरोना की वजह से बीते डेढ़ साल से स्कूलों में ताले लगे हुए हैं। बच्चों की पढ़ाई जहां बर्बाद हो रही है। ऐसे में स्कूल खुलने का भी इंतजार हो रहा है, पर परिस्थितियां इसकी इजाजत नहीं दे रही हैं। वर्तमान परिस्थितियों में स्कूलों को खोले जाने के सवाल पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि कोरोना संक्रमण का दर प्रदेश में निचले स्तर पर आ चुका है, पर फिलहाल स्कूलों को बच्चों के लिए खोले जाने पर निर्णय नहीं लिया जा सका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पूरी तरह कोरोना से मुक्त हो जाए, उसके बाद ही इस पर विचार किया जाएगा।



You may have missed