April 17, 2026

Big News: शादी का झाँसा दे कर नाबालिग का दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

daihik

रायपुर। थाना ख़रोरा अंतर्गत ग्राम के निवासी ने 16 जून को थाना आ कर सूचना दर्ज कारया गया की उसकी उसकी 16 वर्ष 4 माह आयु की नाबालिग पुत्री 14 जून से ग़ायब है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बालिका को बहला फुसला कर ले जाने की सम्भावना पर तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ किया गया व गवाहों के कथन लेने उपरांत मिलने के सम्भावित स्थानों पर छापेमारी प्रारम्भ की गयी व पतासाजी हेतु मखबिर तैनात किए गए।


मुखबिर सूचना के आधार पर अपहृत बालिका को ग्राम सांकरा थाना धरसीवाँ से बरामद किया गया। पूछताछ कथन दौरान बालिका ने बताया कि महेश कुमार वर्मा उर्फ़ भोला पिता रामनारायण वर्मा आयु 23 वर्ष निवासी पिपरहट्टा थाना मंदिर हसौद ने उसे बहला फुसला कर घर से भगा ले गया व शादी का झाँसा दे कर उसका दैहिक शोषण किया। आरोपी की पतासाजी कर आज को आरोपी को विधिवत गिरफ़्तार का न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।


You may have missed