June 5, 2026

सुशांत सिंह राजपूत के पिता पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, जानिए आखिर क्या रही वजह

sushant3

सुशांत सिंह राजपूत के पिता किशोर कृष्ण सिंह ने एक बार फिर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. विवाद फिल्म न्याय: द जस्टिस को लेकर है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी से मिलती जुलती स्टोरी दिखाई जा रही है.


हालांकि दो हफ्ते पहले हाईकोर्ट ने उनके पिता की याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने सुशांत का नाम और उनसे मिलती जुलती स्टोरी न दिखाने की अपील की थी.

के के सिंह की मांग है कि हाईकोर्ट एक बार फिर इस बात पर विचार करे कि सुशांत के नाम और उनके फेम का गलत इस्तेमाल न हो इस केस में कोर्ट में आज सुनवाई होनी है.


You may have missed