July 30, 2026

CG में हादसा : अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा मवेशियों से भरा ट्रक, दर्जनों गायों की मौत

MAVESHI

रायगढ़। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लाखा समीप बीती दरमियानी रात दर्दनाक हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लाखा के समीप बीती देर रात को मवेशियों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में कई मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ड्राइवर और तस्कर मौका देखकर नौ दो ग्यारह हो गये।


जैसे ही सुबह स्थानीय निवासियों ने घटना स्थल का नजारा देखा तो उन्होंने तत्काल नगर कोतवाल मनीष नागर को फोन पर घटना की सूचना दी। बिना समय गवाएं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अपनी टीम के साथ मनीष नागर ने मृतक मवेशियों को बाहर निकला और उनके कफ़न दफन की तैयारी शुरू की। साथ ही घायल मवेशियों के लिए ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर इलाज की व्यवस्था भी की। इसके साथ ही उन्होंने सम्बन्धित गौ-तस्कर और फरार ड्राइवर की तलाश में अपनी दो टीमों को धर्मजयगढ़ रवाना किया।


You may have missed