April 18, 2026

बस के अंदर संदिग्ध अवस्था में पकडे गए कपल, तो युवती को आधे कपड़े में ही थाने ले गई पुलिस

aadhe

रीवा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मिली एक युवती को पुलिसकर्मी बिना कपड़ों के थाने ले गए। उसका उपहास करते रहे। इसका वीडियो इंटनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।


गत रात शाहपुर थाना क्षेत्र में एक बस के अंदर संदिग्ध अवस्था में जोड़े को पुलिस ने पकड़ा था। पुलिसकर्मी दोनों को पकड़कर थाने ले गए। युवती को कपड़ा पहनने तक का मौका नहीं दिया गया। वह पुलिसकर्मियों से कपड़ा पहनने के लिए मिन्नत करती रही। पुलिसकर्मियों ने युवती को बिना कपड़ों के ही डायल 100 में बिठाया और अपशब्दों का प्रयोग करते रहे। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक पुलिसकर्मी युवती से अश्लील बातें कर रहा है।


You may have missed