July 21, 2026

Video : दूल्हा–दुल्हन आपस में कर रहे थे कुछ बात..फिर तभी याद आया की कपड़ों पर लगा हुआ है माइक.. फिर हुआ कुछ ऐसा..

IMG_20210627_205740

सोशल मीडिया पर आज कल शादियों के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखते हैं. वहीं, कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं, जिनपर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हैं. इसी कड़ी में एक वीडियो शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखते ही लोगों की हंसी छूट जा रही है. हालांकि, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है.


हम सभी जानते हैं कि दूल्हा-दुल्हन के वेडिंग लुक से लेकर रस्मों और शरारतों तक के कई वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं. इसी कड़ी में इन दिनों इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन आपस में कुछ बातें कर रहे हैं.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन आपस में बात करते हुए नजर आ रहा है. बातों के बीच दुल्हन को ध्यान आता है कि उन दोनों के कपड़ों पर माइक लगे हुए हैं. दूल्हे को जैसे ही दुल्हन की यह बात समझ में आती है तो वह कहता है कि माइक ऑन होने से क्या प्रॉब्लम है. उसके बाद बात संभालने के लिए गाना शुरू कर देता है.

सोशल मीडिया पर दोनों की बॉडिंग को काफी पंसद किया जा रहा है. यही वजह है कि कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई. एक यूजर ने कहा कि दोनों के बीच कैमस्ट्री काफी जबरदस्त है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि दुल्हा समझदार लगता है!. इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो की अलग-अलग अंदाज में तारीफ की. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को Witty Wedding नाम के इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं.


You may have missed