April 29, 2026

फिर लॉकडाउन: अब यहां 15 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जाने क्या रहेंगे खुले

lock2

पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है, हालांकि पाबंदियों में काफी छूट दी गई है. बस, मेट्रो और ऑटो चलाने की अनुमति दी गई है, लेकिन लोकल ट्रेन फिलहाल नहीं चलेगी. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि 50% क्षमता के साथ परिवहन की अनुमति होगी. इसके साथ ही सैलून ब्यूटी पार्लर को 50% क्षमता के साथ खुलेंगे.


ममता बनर्जी ने कहा कि सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक (किराना व सब्जी मंडी) खुले रहेंगे, जबकि अन्य सभी दुकानों को सुबह 12 बजे से रात 8 बजे खुले रहेंगे. जबकि जिम सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 से 8 बजे तक खुले रहेंगे. 1 जुलाई को अवकाश रहेगा. यह पाबंदी 15 जुलाई तक लागू रहेगी. रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा.

जानें क्या-क्या रहेंगे खुले
बसें, ऑटो और सार्वजनिक परिवहन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगे.

प्राइवेट दफ्तर 10 से सायं 4 बजे तक खुल सकेंगे, बैंक दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे.

सब्जी और मछली बाजार सुबह 6-12 बजे तक खुले रहेंगे.

प्रातः 11 से शाम 6 बजे तक 50 प्रतिशत ग्राहकों की मौजूदगी के साथ खुल सकेंगे शॉपिंग मॉल.

50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे सरकारी दफ्तर. प्राइवेट और कॉरपोरेट कार्यालय भी खुलेंगे.

पार्क खुलेंगे, लेकिन केवल वैक्सीन ले चुके लोगों को अनुमति.

सभी स्कूल/कॉलेज/ यूनिवर्सिटी/ पॉलिटेकनिक/ आंगनबाड़ी केंद्र व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.

सभी सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक व मनोरंजन के लिए होने के कार्यक्रमों पर पूर्ण प्रतिबंध जारी रहेगा.

सभी ब्यूटी पार्लर, सिनेमा हॉल, जिम, स्पा व स्वीमिंग पूल 50 फीसदी की उपस्थिति के साथ खुलेंगे.

शादी समारोह में एक समय में अधिकतम 50 लोग उपस्थित रह पायेंगे.

अंतिम संस्कार के दौरान अधिकतम 20 लोग की मौजूद रह सकेंगे.

आपातकालीन सेवाओं के साथ जुड़े राज्य सरकार के कार्यालय की सेवाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी.

बैंक व वित्तीय संस्थान सुबह 10 बजे से दो बजे तक खुले रहेंगे.

सेबी द्वारा संचालित व अधिसूचित मार्केट एंटिटी खुले रहेंगे.

राजनीतिक सभाएं, सभाएं, जुलूस निकालने पर प्रतिबंध जारी रहेगा. इनका उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस कार्यालय व वितरण केंद्र, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया व केबल ऑपरेटर कार्यालय खुले रहेंगे


You may have missed