कॉलेज में ऑनलाइन क्लास के दौरान चलने लगा अश्लील वीडियो, प्रोफेसर ने दर्ज कराई FIR
कोरोना के संक्रमण से बचाव को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की गई है, जिससे स्कूल-कॉलेज बंद रहने की वजह से छात्रों की पढ़ाई को जारी रखा जा सके. देश के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई का चलन काफी तेजी से बढ़ा है. छात्रों की पढ़ाई को लगातार जारी रखने के लिए स्कूल-कॉलेज के अध्यापक ऑनलाइन ही पाठ्यक्रम पूरा कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं तो वहीं बच्चे और अभिभावक भी ऑनलाइन पढ़ाई से संतुष्ट हैं. इस कोरोना काल में जहां ऑनलाइन पढ़ाई से शिक्षा व्यवस्था सुचारू रखने की जद्दोजहद चल रही है तो वहीं इस ऑनलाइन पढ़ाई के साइड इफेक्ट भी सामने आ रहे हैं.


मुंबई के एक कॉलेज में ऑनलाइन क्लास के दौरान चलने लगा पॉर्न वीडियो
महाराष्ट्र के मुंबई स्थित विले पार्ले कॉलेज में ऐसा ही एक मामला आया है जहां ऑनलाइन क्लास के दौरान प्रोफेसर क्लास ले रहे थे और अचानक पॉर्न वीडियो चलने लगा. वैसे ये मामला पिछले हफ्ते का है, जहां कॉलेज की ऑनलाइन क्लास के दौरान शरारती तत्वों ने अश्लील वीडियो चलाया. अब कॉलेज के एक प्रोफेसर ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है और दोषियों को सजा देने की मांग की है.

