July 5, 2026

बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफास: 3 मंजिला कोठी में पुलिस ने छापा मारकर 22 लोगों को किया गिरफ्तार

IMG_20210627_172919

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 51 में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफास किया है। यहां एक 3 मंजिला आलीशान कोठी में छापेमारी करते हुए 12 महिलाओं और 16 पुरुषों को हिरासत में लिया है। इनमें रैकेट का संचालक और संचालिका भी शामिल है।


एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 49 थाने की टीम ने सोमवार देर रात सेक्टर 51 के एक मकान में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।

छापेमारी में पकड़ी गईं अधिकतर महिलाएं दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा की हैं, तो पुरुष दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और बिहार के रहने वाले हैं।

नोएडा एडीसीपी मुताबिक, यह सेक्‍स रैकेट कमरों की बुकिंग कर चलाया जाता था। पुलिस की जांच में पता चला है कि सेक्‍स रैकेट चलाने वाले दिल्‍ली के रहने वाले हैं, जबकि मौके से काफी मात्रा में आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं।


You may have missed