GB WhatsApp यूजर्स हो जाएं सावधान! वरना हमेशा के लिए बंद हो सकता है आपका WhatsApp अकाउंट
WhatsApp सबसे पॉप्युलर मैसेजिंग ऐप में से एक है। व्हाट्सऐप पर कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जो यूजर्स की जिंदगी को आसान बना देते हैं। वहीं इन दिनों जिसकी सबसे ज्यादा चर्चाएं हैं वह है GB WhatsApp ये WhatsApp का नया वर्जन नहीं है, ये एक बिल्कुल अलग ऐप है।


हालांकि इसमें आपको ओरिजनल वॉट्सऐप जैसे ही फंक्शन मिलेंगे। लेकिन इस ऐप यूज करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। आधिकारिक ऐप के बजाय GB WhatsApp का उपयोग करने से कुछ कारणों से आपके डेटा और आपकी प्राइवेसी को नुकसान पहुंच सकता है। तो आइए जानते हैं GB WhatsApp के बारे में सबकुछ:
GB WhatsApp कैसे डाउनलोड करें
चूंकि जीबी व्हाट्सएप आधिकारिक व्हाट्सएप क्लाइंट का एक अनौपचारिक थर्ड पार्टी ऐप है, इसलिए ये ऐप Google Play Store पर उपलब्ध नहीं है। ऐप APK फाइल के रूप में उपलब्ध है। जिसे यूजर्स अपने डिवाइस से डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है। हालांकि, ये APK फाइल पर अविश्वसनीय साइटों पर होस्ट किए जाते हैं और इन्हें इंस्टॉल करना जोखिम भरा साबित हो सकता है।
GB WhatsApp क्या-क्या फीचर उपलब्ध करता है?
जीबी व्हाट्सऐप के विभिन्न वर्जन ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इनमें से कई वर्जन उपयोगकर्ताओं को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करते हैं। जैसे किसी स्पेसिफिक कांटेक्ट से ब्लू टिक हाईड करना, ग्रुप के लंबे नाम रख लेना, हाई-एंड फोटोज भेजना। ऐप में कथित तौर पर एक ऑटो-रिप्लाई फीचर भी शामिल है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह फीचर कितना विश्वसनीय है।
अगर आप GB WhatsApp यूज करते हैं तो आपका अकाउंट बैन किया जा सकता है
यदि आप अपने एंड्रॉइड फोन पर जीबी व्हाट्सऐप ऐप का उपयोग करते हैं तो आप अपने ओरिजिनल अकाउंट को खो सकते हैं। व्हाट्सऐप थर्ड पार्टी के ऐप्स के उपयोग को अनुमति नहीं देता है। इसी वजह से आपका अकाउंट बैन हो सकता है। इसके साथ ही ये ऐप आपकी प्राइवेसी से भी समझौता कर सकते हैं क्योंकि ऐप डाउनलोड करने के कोई सही सोर्स नहीं हैं।

