June 3, 2026

High Voltage Drama: प्रेमिका ने की प्रेमी की चप्पलों से पिटाई, कहा- इसी ने कहा था भूल जाऊं तो चप्पल से पीटना

IMG_20210629_191525

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में जिला अस्पताल के बाहर मंगलवार सुबह एक प्रेमी और प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल अस्पताल के गेट के बाहर शादीशुदा प्रेमिका ने अपने प्रेमी की जमकर चप्पलों से पिटाई कर डाली.


जब ये पूरा मामला पुलिस तक मामला पहुंचा तो प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि इसी ने कहा था कि भूल जाऊं तो चप्पल से पीटना. इसलिए इसे आज पीट दिया. इस पूरी घटना का वीडियो बड़ी ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

30 साल की शादीशुदा आदिवासी महिला का कहना है कि 22 जून को दिनेश कुशवाह उसे शादी का झांसा देकर शिवपुरी लेकर आ गया था. यहां वो मुझे अपने रिश्तेदार के घर ले गया, फिर होटल में रखा. जहां उसने मेरे साथ गलत काम किया. प्रेमिका का आरोप है कि दिनेश ने उससे मंगलसूत्र और दस हजार रुपए भी ले लिए. बाद में कहने लगा कि घर चली जा. अब तेरे साथ नहीं रहूंगा

महिला के साथ था उसका पति
इसके बाद प्रेमिका ने अपने पति को बुलवा लिया और जिला अस्पताल के सामने प्रेमी के पहचान ने से इनकार करने पर प्रेमिका ने चप्पल उतारकर प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


You may have missed