April 19, 2026

Gold Price Today: सोने और चांदी के दाम में आज फिर गिरावट, जाने क्या है आज के भाव

sonachandi

नई दिल्ली: अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज फिर कमजोरी के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में भी लगातार दूसरे दिन यानी 30 जून 2021 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी की कीमत में भी आज कमी आई है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,047 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 67,532 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में गोल्‍ड के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में ज्‍यादा बदलाव नहीं हुआ.


सोने का नया भाव- दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में 264 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 45,783 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. सोना आज 2 महीने के निचले स्‍तर पर पहुंच गया है. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज गिरकर 1,755 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

चांदी की नई कीमत – चांदी की कीमत में भी आज गिरावट का रुख रहा. दिल्‍ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम महज 60 रुपये की कमी के बाद 67,472 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में ज्‍यादा बदलाव नहीं और ये 25.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.


You may have missed