May 1, 2026

Mandira Bedi : एक्ट्रेस Mandira Bedi पर टूटा दुखों का पहाड़, पति राज कौशल का हुआ अचानक निधन

IMG_20210630_111230

नई दिल्ली: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे और क्रिकेट जगत तक अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है.


बुधवार को उनके पति राज कौशल का अचानक निधन (Raj Kaushal passes away) हो गया है. अब तक निधन की वजह को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

खबरों के अनुसार राज की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. गौरतलब है कि यह भी जानकारी सामने आई है कि राज ने रविवार को ही अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी. इस पार्टी की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं.

बता दें कि पेशे से राज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे. राज ने प्यार में कभी-कभी, शादी का लड्डू जैसी फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है.

ऐसे हुई पहली मुलाकात
मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात मुकुल आनंद के घर पर पहली बार हुई थी. मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे. यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई. मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी.

परिवार वाले थे शादी के खिलाफ
मंदिरा बेदी और राज कौशन ने 14 फरवरी 1999 को शादी की थी. दरअसल मंदिरा के माता-पिता उनकी शादी एक फिल्म निर्देशक से कराना चाहते थे. लेकिन दोनों के प्यार के आगे किसी की नहीं चली.


You may have missed