April 29, 2026

राजधानी में बड़ी चोरी: नौकरों ने घर से पार किए 10 लाख नकदी व सोने-चांदी के जेवरात

chor mchaye

रायपुर। राजधानी रायपुर में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। जहां शंकराचार्य कॉलेज के संचालक निशांत त्रिपाठी के घर से उनके कुक और गार्ड ने मिलकर 10 लाख रुपए नगदी सहित लाखो के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया है।


मामला मुजगहन थाना क्षेत्र के प्लेनेट सिटी का है जहां निशांत की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जनक थापा और नर बहादुर थापा के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। निशांत ने पुलिस को बताया कि वह आज सुबह ही अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश गया था, देर रात वापस आने पर अपने कुक व गार्ड को घर पर नहीं पाया तो फोन कर जानकारी लेनी चाही परंतु दोनों का ही मोबाईल बंद बता रहा था जिसके बाद घर के अन्य कर्मचारी से पूछने पर दोनो हास्पिटल के नाम से दोपहर 02.30 बजे से गायब थे।

इसके बाद जब निशांत कमरे में गए तोे पाया कि आलमारी का लाक टूटा हुआ था, जिसमे रखे नगदी रकम 10 लाख रूपये सहित सोने के दो सेट कंगन एवं गले के तीन सेट हार व सोने के सिक्के, चांदी के जेवर, थाली आदि नही थे। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है व आरोपियो की तलाश में जुटी है।


You may have missed