दो पक्षों के बीच झगड़ा छुड़ाने गई महिला का गुस्साए युवक ने चबा डाली नाक, महिला की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. जहां दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े का निपटारा करने गई महिला को भारी पड़ गया. झगड़े के दौरान एक पक्ष के युवक ने महिला की नाक को अपने दांतों से काट लिया. जिससे महिला की हालत काफी गंभीर हो गई और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.


ये मामला गाजियाबाद जिले का है. जहां मानवतापुरी कॉलोनी में किराए पर रहने वाले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक देखते ही देखते बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए.
कई घंटों तक दोंनों पक्षों के बीच खूब मारपीट चलती रही. इस दौरान कॉलोनी की निवासी पीड़ित महिला तबस्सुम अपने पति के साथ घर पर के बाहर चबूतरे पर बैठी हुई थी. इसी बीच वो मारपीट कर रहे लोगों को बीच विवाद को शांत करने चली गई.
महिला और उसके पति को बेरहमी से पीटा
शांत कारने आई महिला पर एक पक्ष का युवक गुस्सा हो गया. जिसके बाद लोग महिला और उसके पति को बेरहमी से पीटने लगे. इस दौरान वहां एक शख्स ने अपने दांतों से पीड़ित महिला की नाक काट ली. जिसके बाद वो उनकी काफी गंभीर हो गई और उसे हॉस्पिटल ले जाया गया. वहीं इस पूरी घटना की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पीड़िता को गाजियाबाद किया रेफर
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच मामला इतना बिगड़ गया कि उन लोगों ने महिला पर धारदार हथियार से भी हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि इस हमले में वो बेहोश हो गई थी. परिवार वालों के मुताबिक वो पीड़ित महिला को पास के ही प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए. वहीं डॉक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर बताते हुए उसे गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया गया.
पुलिस ने मामला किया दर्ज
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पीड़ित महिला के परिवार वालों ने पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. उन्होंने कहा आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

