May 21, 2026

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की रोशन का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री को लेकर उड़ी ये अफवाह

roshan-sodhi

मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से रोशन (Roshan) यानी मिसेस सोढ़ी (Mrs Sodhi) का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) के शो से बाहर होने की खबरें कल से चर्चा का विषय बनी हुई हैं. पिछले कई एपिसोड्स में जेनिफर उर्फ ​​मिसेज सोढ़ी के न दिखने के कारण कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.


हालांकि ऐसी अफवाओं से जेनिफर काफी चिढ़ जाती हैं और इसे फालतू की बात कहती हैं. ईटाइम्स टीवी से इस बारें में बात करते हुए उन्होंने कहा, मुझे कल रात से बहुत सारे मैसेजेस आ रहे हैं, लोग मुझे पूछ रहे हैं कि मैंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ क्यों छोड़ दिया.

जेनिफर का कहना है कि कुछ लोग मुझे यह भी पूछ रहे हैं कि क्या मैं गर्भवती हूं लेकिन मैं सबको बताना चाहती हूं कि सच्चाई इससे बहुत दूर है. दरअसल पिछले कुछ समय से मेरी तबियत ठीक नहीं है.”

जेनिफर ने कहा कि उन्होंने शो के मेकर्स से रिक्वेस्ट की थी कि वे उन्हें दमन शेड्यूल से छूट दें. इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि “मेरी एड़ी में बहुत दर्द था, जिससे मेरा चलना मुश्किल हो गया था. मैं काफी स्ट्रांग दवाई का डोज़ ले रही थी लेकिन फिर भी दर्द ठीक नहीं हो रहा था.”

कुछ दिनों में शुरू करेंगी शूटिंग
इस दौरान मई के महीने में जेनिफर को कुछ दिनों के लिए फीवर भी आया था हालांकि वह कोरोना नहीं था, लेकिन बुखार की वजह फिर एक बार उनकी तबियत बिगड़ गई. जेनिफर का कहना है कि अब वह पूरी तरह से ठीक हैं. जैसे ही प्रोडक्शन से कॉल आता है, वह शूटिंग करना स्टार्ट करेंगी. उन्होंने यह भी कहा है कि वह लगातार तारक की टीम के संपर्क में है और किसी को भी उनसे कोई समस्या नहीं है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले 5 से 8 दिनों में जेनिफर तारक के लिए शूट करना स्टार्ट कर सकती है.

मुंबई लौट आईं तारक की टीम
आपको बता दें, कुछ महीनों से दमन शूट करने वाली तारक की टीम अपने पुराने सेट पर लौट आईं है. अब यह पूरी टीम मुंबई के गोरेगांव में स्थित उनके सेट में बायो बबल में शूट कर रही है.


You may have missed