अगले सप्ताह हो रहा है Samsung Galaxy F22 लॉन्च, यहां जाने कीमत और फीचर्स
नई दिल्ली. सैमसंग (Samsung) के नए स्मार्टफोन Galaxy F22 के लॉन्च की तारीख तय हो गई है. Galaxy F-series का यह फोन 6 जुलाई को देश में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस में से कुछ की भी जानकारी दी है. इस बजट स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी.


जानें फीचर्स
इस फोन में 6.4-इंच sAMOLED डिस्प्ले होगा. इसकी HD+ स्क्रीन में फ्रंट कैमरा के लिए एक वॉटर ड्रॉप नॉच कटआउट दिया गया है. इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के लिए सपोर्ट भी है. बैक पर 48MP क्वाड कैमरा सेटअप है. इसके तीन अन्य कैमरा लेंस में 8MP अल्ट्रावाइड और डेप्थ और माइक्रो के लिए 2MP सेंसर हो सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर Galaxy F22 की लिस्टिंग में 6000 mAh बैटरी का पता चल रहा है.अभी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है.हालांकि, फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है.
ये होगी कीमत
परफॉर्मेंस यूनिट के बारे में डिटेल का अभी पता नहीं चला है. ऐसी अटकलें हैं कि इस फोन में मीडियाटेक हेलियो G80 SoC है. यह 4GB के RAM के साथ हो सकता है. कंपनी इसके प्राइस की घोषणा 6 जुलाई को करेगी. इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है.

