RAIPUR NEWS : अस्पताल से डिस्चार्ज होने के पहले महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
रायपुर। राजधानी के अस्पताल में एक महिला मरीज ने डिस्चार्ज होने के पहले आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मेकाहारा अस्पताल में आज सुबह महिला मरीज़ सुनीता धीवर पति मोहन धीवर उम्र 45 वर्ष निवासी मंदिर हसौद ने फंदे से झूल आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला आज डिस्चार्ज होने वाली थी। लेकिन सुबह तकरीबन 5 बजे वार्ड 10 के बाथरूम में वह साड़ी के फंदे में झूली पाई गई।


सूत्रों ने बताया कि महिला के घर में बेटी से विवाद के बाद महिला ने जहर का सेवन किया था जिसके बाद उसे आरंग स्थित अस्पताल में इलाज़ के लिए ले जाया गया जहाँ से उसे मेकाहारा अस्पताल रिफर किया गया।
अस्पताल में महिला का इलाज ज़ारी था व स्वास्थ्य ठीक हो जाने से उसे आज डिस्चार्ज किया जा रहा था परंतु महिला ने वार्ड के बाथरूम में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा खुदखुशी कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

