फिर बढ़ा लॉकडाउन: अब यहां 12 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन.. इतने बजे तक मिली दुकानों को खोलने की अनुमति
गोवा। नए डेल्टा प्लस वेरिएंट की प्रसार के बीच गोवा सरकार ने राज्यव्यापी कर्फ्यू को 12 जुलाई तक बढ़ा दिया है। गोवा में 12 जुलाई को सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया है।


लॉकडाउन के दौरान दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रह सकती हैं। सैलून और आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स / स्टेडियम भी खुल सकते हैं। गोवा के सीएम, प्रमोद सावंत ने ये ऐलान किया है।
पड़ोसी राज्यों में पाए गए नए डेल्टा प्लस वेरिएंट की चिंताओं के बीच, गोवा सरकार ने राज्यव्यापी कर्फ्यू को 12 जुलाई तक बढ़ा दिया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इसकी घोषणा की है।
State level curfew extended till 7 am, 12 July 2021. Shops can remain open from 7 am to 6 pm. Saloons and outdoor sports complex/stadiums may also open: Goa CM, Pramod Sawant
(file photo) pic.twitter.com/WhhrRRCEiT— ANI (@ANI) July 2, 2021

