June 26, 2026

दर्दनाक हादसा: खाई में जा गिरी सूमो, हादसे में 5 लोगों की मौत 5 घायल

IMG_20210702_212050

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के डिगडोल में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. डिगडोले में सड़क से फिसल कर एक सूमो गाड़ी खाई में जा गिरी जिसमें 5 लोग की मौत हो गई वहीं 5 लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही रामबन पुलिस क्यूआरटी, यूटीडीआरएफ और भारतीय सेना के साथ मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.


सूमो वाहन संख्या JK 03E 3218 10 यात्रियों को लेकर रामबन से रामसू की ओर जा रही थी. इसी दौरान सूमो सामने से आ रही गाड़ी संख्या JK04G-0822 से टकरा गई और सूमों चालक का संतुलन बिगड़ गया. टक्कर इतनी तेज थी कि सूमो गाड़ी खाई में जा गिरी. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रामबन पुलिस क्यूआरटी, यूटीडीआरएफ और भारतीय सेना के साथ मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.

मृतकों की हुई पहचान
हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए. मृतकों की पहचान अब्दुल खादूस पुत्र गुल मोहम्मद नाइक निवासी जरानी नील, नसीमा बेगम पत्नी आदिब हुसैन निवासी जरानी नील, जसवंत सिंह पुत्र कृष्ण लाल निवासी पंथयाल, नरेश कुमार पुत्र शंकर दास निवासी मकरकूट रामसू, मोहम्मद अयूब रुनयाल पुत्र गुलाम मोहम्मद रुनयाल निवासी मालीगाम पोगल के रूप में हुई है.

घायलों का रामबन जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
सभी घायलों को जिला अस्पताल रामबन में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं रामबन थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.


You may have missed