June 6, 2026

विभिन्‍न सरकारी विभागों में 74000 पदों पर बंपर नौकरियां, इन विभागों में होगी भर्ती

JOB2

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश सरकार ने विभिन्‍न सरकारी विभागों में 74000 पदों पर वैकेंसी जारी की है. इन पदों की घोषणा राज्‍य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने की. कुल पदों में से 30,000 सबऑर्डिनेट कमिशन के लिये और 17,000 पद हायर एजुकेशन के लिये है. वहींं, 27,000 पद सेकेंडरी एजुेशन विभाग के लिये है.


उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इन पदों पर भर्ती प्रक्र‍िया जल्‍द ही शुरू हो जाएगी. सभी पदों के लिये जल्‍द ही परीक्षा की तारीख भी घोष‍ित कर दी जाएगी. इसके साथ ही सीएम आदित्‍यनाथ ने 5805 पदों पर चयनित विभिन्‍न युवाओं को अप्‍वाइंटमेंट लेटर भी द‍िया.

उन्‍होंने इसके साथ ही कहा कि परीक्षा आयोजित करने के लिये सरकार COVID-19 के प्रोटोकॉल्‍स को फॉलो करेगी. परीक्षा में शामिल होने के लिये उम्‍मीदवारों को, एग्‍जाम से पहले, उम्‍मीदवारों को सभी दिशानिर्देश बता द‍िये जाएंगे.

UP Recruitment 2021: परीक्षा से संबंधित लिये गए ये निर्णय
उम्‍मीदवारों के शहर और घर के करीब परीक्षा केंद्र दिया जाएगा.
कोविड-19 के निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा.
उत्‍तर प्रदेश भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता का पूरा ध्‍यान रखा जाएगा.


You may have missed