June 6, 2026

CG कोरोना अपडेट: आज रायपुर सहित इन जिलों में बढ़े कोरोना मरीजों के आंकड़े, देखें जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुर। बस्तर में कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। आज भी बस्तर के ही 3 जिलों में सर्वाधिक मरीज मिले है। हालांकि अच्छी बात ये है कि अन्य जिलों में हालात काबू में आ गए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीज के आंकड़े अब 300 से भी कम हो गये है। प्रदेश में आज 294 नये मरीज मिले हैं, वहीं 3 लोगों की मौत हुई है।


बीजापुर में आज 34, सुकमा में 33 और बस्तर में 32 मरीज मिले हैं। रायपुर में भी आज मरीज ज्यादा मिले हैं, आज 25 नये संक्रमित मिले हैं। इसी तरह दुर्ग से 07, राजनांदगांव से 00, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 25, धमतरी से 11, बलौदा बाजार से 06, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 11, रायगढ़ से 02, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 21, मुंगेली से 01, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 11, कोरिया से 00, सूरजपुर से 11, बलरामपुर से 05, जशपुर से 16, कोंडागांव से 09, दंतेवाड़ा से 18, कांकेर से 11, नारायणपुर से 09, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है।


You may have missed