June 3, 2026

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिलवाई CM पद की शपत

IMG_20210704_173525

LIVE Uttarakhand Politics: उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान मंत्रिमंडल में शामिल सदस्यों सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल,सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय समेत अन्य ने शपथ ग्रहण की।


धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे कम उम्र के सीएम बन गए हैं। बता दें, इससे पहले शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने पार्टी नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की और उन्हें सरकार बनाने संबंधी प्रस्ताव सौंपा।


You may have missed