June 3, 2026

CG में कांग्रेस नेता की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल..दो साल ठेकेदार से लिया था सामान..पैसे मांगने पर जमकर हुई मारपीट

IMG_20210704_190222

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur News) शहर में फिर एक कांग्रेस नेता की गुंडागर्दी (Congress Leader Fight) का मामला सामने आया है. इस बार शहर कांग्रेस के सचिव लोक निर्माण विभाग के विद्युत संघ के अध्यक्ष हरमेंद्र शुक्ला और एक ठेकेदार के बीच जमकर मारपीट हुई है. घटना का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. वही मामला थाने तक पहुच गया है. मारपीट की ये घटना रकम के लेनदेन को लेकर हुई है.


प्रार्थी ठेकेदार संजय गुप्ता को कांग्रेस नेता व पीडब्ल्यूडी में विद्युत ठेकेदार संघ के अध्यक्ष हर्मेंद्र शुक्ला से 7 लाख रुपए लेना है. दो साल पहले कांग्रेस नेता ने संजय गुप्ता के फर्म से इलेक्ट्रिकल का सामान लिया था. जिसका भुगतान ना कर रकम के लिए उन्हें अब तक घुमाया जा रहा है.

घटना का वीडियो हुआ वायरल
इसी बात को लेकर उन्होंने कांग्रेस नेता से पैसे देने का आग्रह किया. वायरल वीडियो में लाइट रेड शर्ट पहने हरमेंद्र शुक्ला नजर आ रहे हैं तो वही ब्लैक टीशर्ट में उनका बड़ा बेटा और साइड में लाइनिंग वाइट टीशर्ट में काले मास्क वाले युवक को पकड़े पीठ दिखाते छोटा बेटा है.

जमकर हुई मारपीट
दूसरी तरफ से सफेद शर्ट में मार खाता ठेकेदार संजय गुप्ता नजर आ रहे है. इसके बाद इसी बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि कांग्रेस नेता और ठेकेदार के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. कांग्रेस नेता ने पार्टी का धौंस दिखाकर ठेकदार के साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी. पूरा लोक निर्माण विभाग चांटे की आवाज से गूंज गया.

नेता ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
हालांकि कांग्रेस नेता हरमेंद्र शुक्ला उनके ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद व मनगढ़ंत बता रहे हैं. इधर घटना का वीडियो भी अब वायरल हो गया है. वही मामले को लेकर ठेकेदार और कांग्रेस नेता ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत की है.


You may have missed