10वीं और 12वीं बोर्ड को लेकर बड़ा फैसला: जानिए क्या है खास..
नई दिल्ली: सीबीएसई (CBSE) ने 2021-22 सत्र के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने सोमवार को विशेष मूल्यांकन योजना का ऐलान किया है। बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार 2021-22 सत्र में सिलेबस को दो भागों में बांट दिया जाएगा। वहीं, परीक्षा भी अब दो भागों में लिया जाएगा।


सीबीएसई ने कहा कि अकादमिक सत्र (एकडमिक सेशन) को 50 -50 प्रतिशत सिलेबस के अनुसार दो भागों में बांटा जाएगा। बोर्ड ने कहा कि पहली परीक्षा नवंबर-दिसंबर में जबकि दूसरी परीक्षा मार्च-अप्रैल में होगी। आंतरिक मूल्यांकन और परियोजना कार्यों को और अधिक विश्वसनीय व वैध बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

